फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Buffalo killing case in Jiginna village of Parsmalik area

Maharajganj News: सीओ और एसओ के आश्वासन पर धरना स्थगित

Tue, 06 Oct 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Buffalo killing case in Jiginna village of Parsmalik area
परसामलिक। ग्राम पंचायत जिगिना के ग्रामीणों ने भैंसा की हत्या के मामले में पुलिस की भूमिका की जांच और प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर गंगापुर चौराहे पर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को स्थगित कर दिया। धरनास्थल पर पहुंचे एसओ परसामलिक विवेक कुमार सिंह के आश्वासन और क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह के फोन पर दिए भरोसे के बाद ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, ग्रामसभा जिगिना में एक छुट्टा भैंसा घूम रहा था। आरोप है कि अगस्त में गंगवलिया के चार नामजद और 10 अज्ञात लोगों ने भैंसे को लाठी-डंडे और धारदार हथियार से मार डाला। आरोप यह भी है कि साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव को गायब कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर श्रीराम समेत कुछ ग्रामीणों ने 19 अगस्त को परसामलिक पुलिस को तहरीर दी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार से गंगापुर चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को धरनास्थल पर पहुंचे एसओ विवेक कुमार सिंह ने ग्रामीणों को पूरे मामले की दोबारा जांच कराने का आश्वासन दिया। वहीं, क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने फोन पर आश्वस्त किया कि प्रकरण की गहनता से जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया।

एसओ परसामलिक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की दोबारा जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
धरने में शिवेंद्र यादव, राजेश सिंह, राजेश यादव, इंसान अली, राजमंगल, योगेंद्र यादव, रामलखन, पदारथ प्रसाद, अशोक यादव और साधु यादव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed