फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Broken slabs and open drains will become a hazard after the monsoon rains.

Maharajganj News: टूटे स्लैब और खुले नाले मानसूनी बारिश के बाद बनेंगे आफत

Sat, 27 Jun 2026 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Broken slabs and open drains will become a hazard after the monsoon rains.
सदर बीआरसी के मोड के पास खुले नाली में निकला सरिया। 
बारिश में गड्ढों और नालों में पानी भरने से गहराई का नहीं लगता अंदाजा
विज्ञापन

निचलौल रोड पर अधूरे पड़े नाले, निकली सरिया से हादसे का खतरा
महराजगंज। मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। राहत के साथ मौसम स्थानीय लोगों के लिए भारी चिंताएं भी लेकर आ रहा है। शहर के फरेंदा रोड पर जगह-जगह स्लैब टूटे पड़े हैं, निचलौल रोड पर अधूरे पड़े नाले में जगह-जगह सरिया निकली हुई है। ऐसे में बारिश में पानी भरने से हादसे का खतरा बढ़ जाएगा। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। गोरखपुर में कुछ दिन पहले खुली नाली में गिरने से डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
शुक्रवार को अमर उजाला ने इस संबंध में स्थिति का जायजा लिया तो जिम्मेदारों की लापरवाही नजर आई। महराजगंज चौक से मुख्यालय तक बनी नाली पर लगे स्लैब जगह-जगह टूटे नजर आए। कई जगह ऐसे हैं जहां से लोगों की आवाजाही बराबर बनी रहती है। इसके चलते लोगों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बच्चों के आने-जाने में भी खतरा बना रहता है। फरेंदा रोड निवासी जयप्रकाश ने बताया कई जगह स्लैब टूटे हुए हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। बड़े लोग तो किसी तरह से चले जाते हैं लेकिन बच्चों को नाले में गिरने का डर बना रहता है। ऊपर से कूड़े-करकट से भी नाले पटे पड़े हैं।
विज्ञापन

स्थानीय युवक नीरज ने बताया कि एसबीआई बैंक के सामने भी एक स्लैब टूटा हुआ है। कई बार बच्चे सर्विस लेन से न जाकर नाले में चढ़ जाते हैं ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। जिम्मेदारों को चाहिए कि बारिश से पहले ही टूटे पड़े स्लैब को बनवा दें ताकि हादसे से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि बारिश शुरू होने वाली है। ऐसे में जगह-जगह पानी भर जाता है। ऐसे में राहगीरों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों, बच्चों और बुजुर्गों के इनमें गिरकर चोटिल होने या जान गंवाने का खतरा बना रहता है। गोरखपुर में हुए हादसों से भी सबक नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टेशन के पास निर्माणाधीन नाले की निकली सरिया
बताया जा रहा है कि निचलौल रोड का चौड़ीकरण और निर्माण का कार्य जून 2023 से चल रहा है। जगह-जगह सड़क निर्माण और नाली का काम अधूरा पड़ा है। बस स्टेशन के आसपास कई जगहों पर अधूरी पड़ी नाली का सरिया निकला हुआ है। पॉलीथिन से नाली पूरी तरह से भरी पड़ी है। ऐसे में बारिश के मौसम में पानी भरने पर यहां दुर्घटना का खतरा बढ़ जाएगा। स्थानीय दुकानदार संदीप ने बताया कि पानी भरने के बाद सबसे ज्यादा दिक्कत दुकानदारों को होगी। इस संबंध में एई शांभवी तिवारी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका।
नहीं है चेतावनी व सूचक बोर्ड
निचलौल रोड पर निर्माणाधीन नाला अधूरा पड़ा है। लेकिन जहां अधूरा है वहां पर कोई चेतावनी या सूचना बोर्ड नहीं लगा हुआ है। ऐसे में हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। जबकि नियम यह है कि संवेदनशील जगहों पर चेतावनी या सूचना बोर्ड जरूर लगाया जाना चाहिए। ताकि राहगीर बोर्ड देखकर सतर्कता के साथ सफर करें और किसी भी अप्रिय घटना या जनहानि को समय रहते रोका जा सके।
स्पीकअप
मेरी कपड़े की दुकान बस स्टेशन के सामने है। जगह-जगह नाली अधूरी पड़ी है। सरिया भी निकला हुआ है। इससे बारिश के मौसम में वाहन सवारों के साथ हादसे का खतरा बना रहेगा।
-संजय कसौधन, निवासी सरोजनी नगर

....................
फरेंदा रोड पर सर्विस लेन पर बनी नाली पर कई जगह स्लैब टूटे पड़े हैं। कुछ जगहों पर नाली भी खुली हुई है। बारिश होने पर वाहन चालकों के साथ हादसे का खतरा है।

-कौशल चौरसिया, फरेंदा रोड, महराजगंज
.....................
शहर में जिन नालों के स्लैब टूटे हुए हैं उन्हें जल्द दुरुस्त करा दिया जाएगा। ताकि बारिश होने पर लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
-आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed