फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Brilliant students were honored at the convocation

Maharajganj News: दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्र सम्मानित किए गए

Wed, 10 Sep 2025 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Brilliant students were honored at the convocation
घुघली। श्री गुरु गोरक्षनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोगिया में दीक्षांत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया गया।मंगलवार को श्री गुरु गोरक्षनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोगिया, घुघली के सभागार में दीक्षांत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक डॉ. राजेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि राकेश शाही ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सिंह ने नए छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के वातावरण व शैक्षिक व्यवस्था से रूबरू कराया व कहा कि वे जज्बे के साथ शिक्षा ग्रहण करें, अपनी प्रतिभा का परचम लहराएं। विशिष्ट अतिथि डॉ. आरएस मल्ल ने समायोजन, सृजनात्मकता एवं सहभागिता को अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने स्नातक एवं परास्नातक कला, विज्ञान वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र एवं पद देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अभिशेष त्रिपाठी ने किया। प्राचार्य डॉ. दयानंद पांडेय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक डॉ. बीबी त्रिपाठी, अमर नाथ पटेल, अभिषेक त्रिपाठी, पंकज विश्वकर्मा सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed