फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bridges will be built in Kasamaria and Siswa Amhava.

Maharajganj News: कसमरिया व सिसवा अमहवा में बनेंगे पुल

Thu, 30 Oct 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bridges will be built in Kasamaria and Siswa Amhava.
जर्जर पुल।
महराजगंज। शहर में नाले का निर्माण एक माह बाद शुरू होगा। वहीं मधुबनी नहर शाखा पर स्थित कसमरिया और सिसवा अमहवा में पुल का निर्माण नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में प्रारंभ होगा। सिंचाई विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया जारी हो चुकी है। दोनों पुलों के निर्माण होने से करीब डेढ़ लाख आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इस कुल 1 करोड़ 53 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शहर में सड़क चौड़ीकरण और उंचाई बढ़ने के कारण उत्पन्न जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए एनएचएआई की ओर से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सक्सेना चौक से दुर्गा मंदिर तक जल निकासी को सुगम बनाने के उद्देश्य से नाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्तावित कार्ययोजना के तहत सड़क के दोनों तरफ 180 मीटर लंबा नाला बनाया जाएगा। निर्माण दिसंबर के दूसरे सप्ताह प्रारंभ होने की संभावना है। एनएचएआई और नगर पालिका परिषद महराजगंज प्रशासन की ओर से बीते दिनों बैठक हुई थी। इसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सड़क के दोनों ओर नाला बनाना आवश्यक है ताकि जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन

जिम्मेदारों ने बताया था कि बारिश के दिनों में सक्सेना चौक, दुर्गा मंदिर मार्ग, नगर चौक तिराहा और आसपास के इलाकों जलभराव हो जाता है। एनएचएआई के जिम्मेदारों का कहना है कि प्रस्तावित नाला दोनों तरफ समानांतर रूप से बनाया जाएगा इससे सड़क की मजबूती पर कोई असर नहीं पड़ेगा और नाला के साथ पाइपलाइन और ढक्कन युक्त नाली की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि भविष्य में उसकी सफाई और रखरखाव में कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सिचाई विभाग की ओर से जिले के मधुबनी शाखा पर स्थित कसमरिया और सिसवा अमहवा में दोनों पुलों का निर्माण नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में शुरू हो जाएगा। विभाग ने इन दोनों स्थानों पर नए पुलों के निर्माण की परियोजना को अंतिम रूप दे दिया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बजट की मांग जिसमें निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए 20 लाख रुपये प्राप्त हो चुका है। इस परियोजना पर कुल एक करोड़ 53 लाख रुपये खर्च होंगे। विभाग का कहना है कि शेष धनराशि काम शुरू होने के बाद मिलने की संभावना है। वर्तमान समय में मधुबनी शाखा पर स्थित कसमरिया और सिसवा अमहवा में बना पुल जर्जर हो चुका है। कसमरिया पुल से झनझनपुर होते हुए लोगों का जिला मुख्यालय, सिसवा, घुघुली परतावल, कुशीनगर और पनिअहवा वहीं रानीपुर चौराहे से सोनौली, लोटन कपिलवस्तु जाने के लिए कसमरिया, बागापार, खजुरिया, नंदाभार, पिपराकल्याण, पकड़ियार बुजुर्ग, पनेवा पनेई और धनेवा का मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed