फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bridge will be built on Rohin river near Domra

Maharajganj News: रोहिन नदी पर डोमरा के पास बनेगा पुल

Thu, 21 Aug 2025 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Bridge will be built on Rohin river near Domra
बदहाल अकटहवा-डोमरा पुल।
महराजगंज। रोहिन नदी के किनारे बसे ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। रोहिन नदी पर डोमरा बांध के पास 24 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से नया पुल बनेगा। इस परियोजना के लिए लोक निर्माण विभाग ने (डीपीआर) तैयार कर ली गई है, इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है। इस पुल के निर्माण से करीब एक लाख की आबादी को सीधा फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रोहिन जिले की प्रमुख नदी है, जो पनियरा क्षेत्र में होकर गोरखपुर जिले की ओर जाती है। बरसात के मौसम में उफान पर रहती है। इस दौरान डोमरा गांव और आसपास के क्षेत्रों का संपर्क मुख्य सड़कों और शहरों से कट जाता है। गोरखपुर जिले के सीमा में जाने के लिए नदी पार करने के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ता है, जो बाढ़ के दिनों के साथ ही सामान्य दिनों में भी जोखिम भरा होता है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गो और मरीजों के लिए यह स्थिति और भी चुनौती पूर्ण होती है। कई बार आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में देरी हो जाती है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित दीर्घ सेतु न केवल डोमरा गांव को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ेगा, बल्कि यह क्षेत्र के अन्य गांवों के लिए भी वरदान साबित होगा। दीर्घ सेतु के निर्माण से ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही, स्थानीय उत्पादों को बाजार तक ले जाने में भी मदद मिलेगी, जिससे किसानों और छोटे व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाएं गए डीपीआर के अनुसार,
विज्ञापन

दीर्घ सेतु की लंबाई 149 मीटर और चौड़ाई सात मीटर को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखकर निर्धारित किया गया है। इस परियोजना में पर्यावरणीय संतुलन का भी विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि नदी के प्राकृतिक प्रवाह और आसपास के पारिस्थितिकी तंत्र को कोई नुकसान न पहुंचे। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सभी आवश्यक पर्यावरणीय स्वीकृतियां और स्थानीय समुदाय की सहमति ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से चल रहा खोरनईया नाले पर पुल निर्माण: देवीपुर-अक्टहवा-पनियरा मार्ग पर स्थित खोरनईया नाले पर पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वर्तमान में पुल के तीन खंभे के नींव का निर्माण पूरा हो चुका है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बरसात के कारण कार्य कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ है। पुल बनने से 50 हजार की आबादी को फायदा होगा।

जानकारी के मुताबिक, यह पुल देवीपुर, बेनीगंज, रतनपुरवा, रामपुर, सौरहा, अड़बड़हवा, बरवास कुआं, चाप डिंगुरी, नेवासपोखर, महुआ शुक्ल, गोनहा, हरिरामपुर, हंसखोरी, खजुरिया, बैजूडेहरा, बभनौली, कमासिन बुजुर्ग, इलाहाबाद हंसखोरी, औरहिया, सठकोठिया, अहिरौली, हरखपुरा, अक्टहवा, डोमरा, रानीपुर, लक्ष्मीपुर, रामनगर, मुजुरी, माधो नगर और पनियरा समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed