{"_id":"65d0a55ffd8524e5a8086540","slug":"bounty-arrested-from-forest-departments-circuit-house-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-116000-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वन विभाग के सर्किट हाउस से इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वन विभाग के सर्किट हाउस से इनामी गिरफ्तार
Sat, 17 Feb 2024 05:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 17 Feb 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पुरंदरपुर पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम ने शनिवार को गैंगेस्टर मदन यादव को मुखबिर की सूचना पर दशरथपुर तिराहे के बगल में स्थित वन विभाग के सर्किट हाउस से गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर 25000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम मेघौली कला निवासी मदन यादव पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गोकसी के लिए गोवंश की तस्करी करने व रोकने का प्रयास करने पर पुलिस कर्मियों को जान से मारने की नियत से गाड़ी से कुचलने का प्रयास करने के मामले में केस दर्ज है। इसी मामले में उसके साथी प्रेमचंद यादव निवासी ग्राम दशरथपुर थाना पुरंदरपुर, गजेन्द्र यादव निवासी ग्राम सोहनहवा थाना परसामलिक, रूस्तम उर्फ राशिद निवासी दहवा थाना धनहा जिला पश्चिम चंपारण बिहार को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा चुका है। मदन यादव 23 जनवरी से ही फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुरंदरपुर पुलिस, स्वाट व एसओजी टीम को लगाया गया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दशरथपुर तिराहे पर स्थित वन विभाग के सर्किट हाउस से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।