{"_id":"66e20310e4b87f38da09b697","slug":"bought-dry-fish-by-giving-fake-notes-accused-caught-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-131102-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जाली नोट देकर खरीदा सूखी मछली, आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जाली नोट देकर खरीदा सूखी मछली, आरोपी पकड़ा
Thu, 12 Sep 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी। कस्बे के पकली मंडी में जाली नोट देकर एक जालसाज को सूखी मछली (झिंगा) खरीदना महंगा पड़ गया। दुकानदार की सूझबूझ से ग्रामीणों ने जालसाज को पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया।
ठूठीबारी निवासी मथुरा साहनी की पकली मंडी में सूखी मछली की दुकान है। दुकानदार ने बताया कि युवक सात सितंबर को मेरे दुकान पर आया और एक किलो झिंगा मछली खरीदा जिसका दाम मैंने 900 रुपये बताया तो उसने मुझे पांच-पांच सौ के दो जाली नोट थमा निकल गया। बुधवार सुबह वह अपने एक साथी के साथ बाइक से दोबारा मेरे दुकान पर पहुंचा और एक किलो झिंगा मछली खरीदा तो उसने फिर से दो पांच-पांच सौ के जाली नोट थमा दिए।
दुकानदार किसी तरह अपनी बातों में उलझाकर इसकी सूचना अगल-बगल के लोगों को दी तो देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। उसी दौरान एक जालसाज युवक फरार हो गया। तलाशी में युवक के पैकेट में और बाइक की डिग्गी में रखा भारी संख्या में जाली नोट और पुराने नोट देख ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाकर सौंपा दिया।
विज्ञापन
निचलौल क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया की आरोपी की पहचान सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर निवासी राम विनोद शर्मा के रूप में हुई। जांच के दौरान बाइक की डिग्गी में रखा भारतीय जाली मुद्रा 5000 रुपये 500 रुपये के 10 नोट, पुराने भारतीय मुद्रा 45000 हजार रुपया, 500 रुपये की 90 नोट, पुराना भारतीय मुद्रा 99000 हजार रुपया 1000 रुपया की 99 नोट) नेपाली जाली मुद्रा 1000 रुपया (1000 रुपये का एक नोट) बरामद हुआ है।