Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Both sides accused each other of assault.

Maharajganj News: खलिहान की जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

Sun, 15 Nov 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Both sides accused each other of assault.
परतावल। श्यामदेउरवा क्षेत्र के अमवा उर्फ बसडिला गांव में सरकारी खलिहान की जमीन पर निर्माण कराने को लेकर शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एक पक्ष के हरिप्रसाद का आरोप है कि सरकारी खलिहान की जमीन पर कुछ लोग जबरन निर्माण करा रहे थे। पंचायत में पहले ही इस जमीन पर निर्माण नहीं कराने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद निर्माण सामग्री रखी गई। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। वहीं, दूसरे पक्ष के सूरज कुमार का कहना है कि आपसी समझौते के तहत वह अपने हिस्से की जमीन पर झोपड़ी और दीवार बनवा रहे थे। विपक्षियों ने निर्माण गिरा दिया और विरोध करने पर मारपीट की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों के सात लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed