फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bolero overturned while trying to save a scooter rider, three injured

Maharajganj News: स्कूटी सवार को बचाने में पलटी बोलेरो, तीन घायल

Sun, 23 Feb 2025 08:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 23 Feb 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Bolero overturned while trying to save a scooter rider, three injured
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के निचलौल ठूठीबारी सड़क स्थित लोहरौली गांव के पास स्कूटी को बचाने के चक्कर में बोलेरो पलट गई, जिसमें चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दो घायलों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बरगदवा थाना क्षेत्र के अशोकवा निवासी छोटू (25) स्कूटी से किसी कार्य के लिए निचलौल की ओर आए थे। जहां से वह कार्य पूरा कर घर लौट रहे थे। अभी छोटू ठूठीबारी मार्ग स्थित लोहरौली गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर परसामलिक थाना क्षेत्र के छीतौनिया निवासी राजकुमार यादव (30) की बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में स्कूटी और बाइक सवार सड़क पर गिर गए। उन्हें बचाने के चक्कर में ठूठीबारी की तरफ से निचलौल की ओर आ रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार नीतेश कसौधन (25) निवासी खोन्हौली के साथ ही स्कूटी सवार छोटू और बाइक सवार राजकुमार यादव घायल हो गए। डॉक्टरों ने स्कूटी सवार छोटू और बाइक सवार राजकुमार की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठूठीबारी कोतवाल थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के अनुसार, हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। सभी घायलों का इलाज परिजनों की ओर से कराया जा रहा है।



लुंबिनी से लौट रहे थे बोलेरो सवार
बताया जा रहा है कि बोलेरो में छह लोग सवार थे। इसमें बोलेरो चालक राजेश निवासी निचलौल, नितेश कसौधन निवासी खोन्हौली, अमरनाथ, चंदा, संगम, तनीश निवासी पकड़ी भारतखंड थाना कोठीभार सवार थे। वह नेपाल के लुंबिनी घूमने गए थे। वहां से वापस घर लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed