फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   boil over arrest of priyanka

प्रियंका को हिरासत में लेने पर उबाल

Mon, 04 Oct 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
boil over arrest of priyanka
कलेक्ट्रेट मोड़ के पास किसानों के मौत के बाद पुतला जलाते कांग्रेसी। - फोटो : MAHARAJGANJ
प्रियंका को हिरासत में लेने पर उबाल
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन का प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
महराजगंज। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेसियों में जबरदस्त आक्रोश है। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट मोड़ पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेता गोपाल शाही ने लखीमपुर खीरी की घटना की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को तुरंत बर्खास्त करने की जरूरत है। किसानों का उत्पीड़न करने वाली सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज होगा। राष्ट्रीय की महासचिव प्रियंका गांधी को रिहा किया जाए तथा पीड़ितों को न्याय देते हुए आरोपितों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर जेल भेजा जाय। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। आंदोलन करने वाले किसानों की मांग पूरी करने के बजाय, उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान गामा प्रसाद, पूर्णवासी यादव, चंद्रजीत भारती, विधि नरायन वर्मा, अनिल सिंह, विनोद सिंह, नूर आलम, अकील शेख, शेषमनि गुप्ता, राकेश गुप्ता, तमेश्वर नाथ पांडेय, वीरेंद्र रिछारिया, राजन शुक्ल, राकेश त्रिपाठी, सुहेल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार घोड़हवा चौराहे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान नेता राजू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रैली निकाल कर नारेबाजी करते हुए मेन तिराहे पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने पुलिस बल की मौजूदगी में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का पुतला फूंका। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अरविंद कुमार को सौंपा। इस दौरान ध्रुव नरायन शर्मा, विपिन कुमार मिश्रा, मेनका, सोनू राजभर, सुरेंद्र सिंह, प्रमिला, गीता, सीमा, शिवशंकर, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed