फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Body of young man found hanging in under-construction house

Maharajganj News: निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 04 Jul 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Body of young man found hanging in under-construction house
शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैसिया ललाइन स्थित सोनवल रोड पर शुक्रवार सुबह ओंकार (22) का शव उसके निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार की सुबह जब ओंकार की मां निर्माणाधीन मकान पर पहुंची तो उसने शव फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुरंदरपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ओंकार चंडीगढ़ में टाइल्स लगाने का काम करता है। वह करीब 15 दिन पहले ही चंडीगढ़ से घर आया था। शुक्रवार को ही वह चंडीगढ़ जाने वाला था। घटना से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। ओंकार के पिता मजदूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक, ओंकार चार भाईयों में दूसरे नंबर का था।
पुरंदरपुर थानाध्यक्ष गौरव राव कन्नौजिया ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों के संबंध में कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ-साथ परिजनों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed