फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Body of Siddharthnagar youth who drowned in Nepal's Tinau Dam recovered

Maharajganj News: नेपाल के तिनाउ डैम में डूबे सिद्धार्थनगर के युवक का शव बरामद

Sat, 23 May 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Body of Siddharthnagar youth who drowned in Nepal's Tinau Dam recovered
आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल की संयुक्त टीम कर रही थी खोजबीन
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल के पाल्पा जिले स्थित तिनाउ नदी में तैरने के दौरान डूबे भारतीय युवक का शव शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान सौरभ रस्तोगी (22) के रूप में हुई है। सौरभ सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव का निवासी था।


जानकारी के अनुसार, सौरभ अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए नेपाल गया था। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे वह पाल्पा के तिनाउ रूरल वार्ड नंबर-3 स्थित तिनाउखोला डैम में तैरने के दौरान अचानक गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलने के बाद डोभान पुलिस चौकी से तैनात पुलिस टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नेपाल पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल की संयुक्त टीम लगातार खोजबीन में जुटी रही। शुक्रवार सुबह घटनास्थल से लगभग 50 मीटर नीचे युवक का शव बरामद किया गया। पाल्पा पुलिस के डीएसपी भीमलाल भट्टाराई ने बताया कि युवक का शव तिनाउ नदी में एक चट्टान की दरार में फंसा हुआ मिला। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed