फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Body of missing child found, suspicion of murder

Maharajganj News: लापता बालक का मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 29 Aug 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Body of missing child found, suspicion of murder
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के चिउरहा वार्ड नंबर-19 के रहने वाले गणेश चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र हिमांशु चौधरी, जो 24 अगस्त की शाम करीब पांच बजे गांव के प्राइमरी स्कूल के पास गोशाला के नजदीक खेलते समय रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात मृत अवस्था में बरामद हुआ। बालक का शव दुबौली नहर से बरामद होने की खबर मिलते ही परिजन फफक पड़े। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
परिजनों ने 24 अगस्त को ही थाने में तहरीर देकर उसको गुमशुदा होने की जानकारी दी थी। पिता गणेश चौधरी ने आशंका जताई थी कि उनके मासूम बेटे को किसी ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस पर पुलिस ने तत्काल अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण लगातार अलग-अलग स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। बृहस्पतिवार देर रात जैसे ही दुबौली नहर से शव बरामद हुआ, घर में कोहराम मच गया। परिजन शव देखकर बेसुध हो गए। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ली। सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि 12 वर्षीय बालक का शव बरामद कर लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed