फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bodies of man and woman found on the banks of Gandak

Maharajganj News: गंडक के किनारे मिले महिला-पुरुष के शव

Sat, 20 Jul 2024 06:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 20 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Bodies of man and woman found on the banks of Gandak
निचलौल। थाना क्षेत्र के बढ़या गांव के सिवान स्थित गंडक नदी के पास पानी से भरे एक व्यक्ति के खेत में शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे सौ मीटर की अंतराल में पड़े दो शव को ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना उन लोगों ने गांव पहुंचकर अन्य लोगों को दी।
विज्ञापन


वहीं एक साथ दो शव मिलने की भनक लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बढ़या गांव के रहने वाले कुछ लोग गंडक नदी के किनारे स्थित खेत की ओर पहुंचे थे। जहां पर उन लोगों की नजर गंडक नदी से सटे फागू के खेत में पानी के बीच एक अर्धनग्न पुरुष का शव पर पड़ा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी वह लोग पुरुष का शव देखने के बाद कुछ ही कदम चले थे। इसी बीच उन लोगों ने गंडक नदी के किनारे एक महिला का भी शव देखा। कुछ ही दूरी पर दो शव देखने के बाद वह लोग सन्न हो गए।

फिर वह लोग भागते हुए गांव पहुंच इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। वहीं एक साथ दो शव मिलने की खबर लगते ही लोगों में हड़कंप मच गई। वहीं एक साथ दो शव मिलने को लेकर लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं बनी रहीं।


थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा की दोनों शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। क्योंकि पुरुष का उम्र करीब (50) का था। जो काफी पुराना होने के कारण सड़े हालत में हो चुका था।

वहीं महिला की उम्र करीब (45) की है। महिला का भी शव करीब 15 दिन पुराना लग रहा है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed