फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bodhivrisha poojan by PM Modi will organise

PM Modi Nepal Visit: बोधगया से आठ साल पूर्व भेजे गए बोधिवृक्ष की पूजा करेंगे पीएम मोदी

Mon, 16 May 2022 09:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 May 2022 09:39 AM IST
सार

 पीएम मोदी मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही सम्राट अशोक के स्तंभ के निकट दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। मायादेवी मंदिर में बुद्ध जयंती के मुख्य उत्सव के लिए 5000 क्षमता वाला ध्यान केंद्र स्थापित किया गया है। लुंबिनी के गेट 2 से 9 तक की सड़क को दोनों देशों और बौद्ध झंडों से सजाया गया है। कई प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Bodhivrisha poojan by PM Modi  will organise
pm modi nepal visit - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नेपाल के लुंबिनी में बोधगया से आठ साल पहले भेजे गए बोधिवृक्ष की पूजा करेंगे। भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में पीएम मोदी का स्वागत नेपाल सरकार करेगी। नेपाली सेना समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही हैं। लुंबिनी में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जिस पर पीएम मोदी एवं नेपाल के पीएम देउबा की तस्वीरें लगी हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को कुशीनगर से हेलिकॉप्टर से लुंबिनी पहुंचेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर दउेबा से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। साथ ही लुंबिनी में भारत के सहयोग से बन रहे बौद्ध मठ की आधारशिला रखेंगे। बुद्ध पूर्णिमा पर पीएम मोदी जनसमुदाय को संबोधित करने के बाद नेपाल के विदेश मंत्री डॉ. नारायण खड़का के साथ लुंबिनी के एक होटल में बैठक करेंगे।
विज्ञापन


बुद्ध जयंती के मुख्य समारोह के बाद मोदी जर्मन मठ के बगल में तीन अरब नेपाली रुपये की लागत से बन रहे भारतीय बौद्ध मठ की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार शाम संयुक्त सचिव भारत सरकार अनुराग श्रीवास्तव सोनौली सीमा के रास्ते लुंबिनी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुंबिनी विकास कोष के कोषाध्यक्ष सिद्धचरण भट्टराई ने कहा कि पीएम मोदी मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही सम्राट अशोक के स्तंभ के निकट दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। मायादेवी मंदिर में बुद्ध जयंती के मुख्य उत्सव के लिए 5000 क्षमता वाला ध्यान केंद्र स्थापित किया गया है। लुंबिनी के गेट 2 से 9 तक की सड़क को दोनों देशों और बौद्ध झंडों से सजाया गया है। कई प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।

 

मायादेवी मंदिर आम जनता के लिए बंद
माया देवी मंदिर में विशेष अतिथियों के दर्शन के मद्देनजर सोमवार सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक आम जनता को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। विकास कोष ने नोटिस जारी कर लोगों से सुबह 8 बजे से पहले और दोपहर 1 बजे के बाद ही दर्शन करने के लिए आने का अनुरोध किया है।

कब क्या करेंगे भारतीय प्रधानमंत्री
पीएम मोदी भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर से सुबह 10:40 बजे लुंबिनी पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे मायादेवी मंदिर में दर्शन, 11:30 बजे भूमि पूजन में शामिल होने के बाद नेपाल के विदेश मंत्री डॉ. उनका नारायण खड़का से मिलेंगे। दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री देउबा से मिलने का कार्यक्रम है। दोपहर 12:45 बजे नेपाल के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1:30 बजे पीएम देउबा द्वारा आयोजित लंच में शामिल होंगे, दोपहर 2 बजे विशेष हस्तियों व भारतीय मूल के नेपाली नागरिकों से मिलने के बाद बुद्ध जयंती समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे के बीच भारत लौटने का कार्यक्रम है।

लुंबिनी से कुशीनगर वाया सोनौली सड़क मार्ग का सर्वे
पीएम मोदी के आगमन के संबंध में रविवार दोपहर भारतीय अधिकारियों के दल ने लुंबिनी से कुशीनगर वाया सोनौली सड़क मार्ग का सर्वे किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed