फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Board Exam: Adequate electricity will be available for preparation, bus on time

बोर्ड परीक्षा : तैयारी के लिए मिलेगी पर्याप्त बिजली, समय पर बस

Sun, 28 Jan 2024 08:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 28 Jan 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
Board Exam: Adequate electricity will be available for preparation, bus on time
महराजगंज। 22 फरवरी से शुरू हो रहे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छात्रों की सुविधाओं के लिए हर तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। चाहे बिजली हो या परिवहन, सभी प्रकार की व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के हित में आवागमन की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बसों को निर्धारित समयानुसार संचालित किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। परिवहन विभाग के कर्मचारियों को परीक्षार्थियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने के लिए आदेशित किया गया है। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति को 24 घंटे निर्बाध रूप से करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। इससे जहां परीक्षार्थियों को तैयारी करने में सहूलियत मिलेगी, वहीं परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरा भी प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन

जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उसमें प्रवेश द्वार से लेकर प्रत्येक कक्ष, प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं के रखने के लिए बने स्ट्रांग रूम एवं उनके सीलिंग-पैकिंग रूम में वॉयस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे व रिकार्डिंग के लिए डीबीआर लगाई जाएगी। साथ ही पारदर्शितापूर्ण और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए उसकी वेबकास्टिंग द्वारा मॉनीटरिंग भी कराई जाएगी। वायस रिकार्डर युक्त दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर के साथ राऊटर डिवाइस एवं हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था की जाएगी, जिसकी रिकार्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिनों तक की होगी। इसके लिए प्रर्याप्त बिजली आपूर्ति की आवश्यकता होगी। साथ ही परीक्षार्थियों के लिए कमरे में प्रर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के बारे में संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। बोर्ड परीक्षा को बेहतर ढंग से कराने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

------------
कड़ी सुरक्षा के बीच रखे जाएंगे प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका अपर मुख्य सचिव की ओर जारी पत्र के अनुसार स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने एवं अवशेष प्रश्नपत्र तथा वाल स्लिप को रखने के लिए 12 अलग-अलग आलमारियों की व्यवस्था की जाएगी। इसकी निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से होगी। व्यवस्थाओं को पूरा कराने की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक की है। स्ट्रांग रूम में रखे जाने वाले प्रश्न पत्रों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा जाएगा तथा उसको खोलने व बंद होने की लॉग बुक रजिस्टर बनाकर उसे केंद्र पर तैनात पुलिस की अभिरक्षा में रखा जाएगा। जिस स्ट्रांग रूम में डबल लॉक आलमारी रखी है उसे खोलने व लॉक सील करने की कार्रवाई केंद्र व्यवस्थापक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed