फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Blow of chhath festival

उग हे सुरुज देव अरघा के बेरिया...

Sat, 21 Nov 2020 07:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Blow of chhath festival
बलिया नाला छठ घाट पर उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के लिए पानी में खड़ी महिलाएं। - फोटो : MAHARAJGANJ
उग हे सुरुज देव अरघा के बेरिया...
विज्ञापन

महराजगंज। आस्था, श्रद्धा-विश्वास और समर्पण का विहंगम दृश्य शनिवार की सुबह छठ घाटों पर देखने को मिली। भोर में घाटों पर पहुंची व्रती महिलाएं घुटने तक पानी में खड़ी होकर सूर्य की तपस्या में लीन हो गईं। इस दौरान उग हे सुरुज देव अरघा के बेरिया... गीत गाकर सृष्टि के उत्प्रेरक भगवान की मनुहार करने लगीं। सुबह करीब 6:15 बजे जैसे ही लालिमा उभरी, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए हलचल बढ़ गई। पुरोहितों ने बारी-बारी से अर्घ्य दिलाना शुरू किया। अर्घ्य के साथ सूर्योपासना का अंतिम अनुष्ठान पूर्ण होते ही चार दिनों के इस महापर्व का समापन हो गया। इसके बाद घाट पर प्रसाद वितरण हुआ।
शुक्रवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर लौटीं महिलाएं रातभर विविध प्रकार से सूर्य की उपासना में जुटी रहीं। कई घरों में कोसी भरने का कार्यक्रम हुआ। कई स्थानों पर जागरण का आयोजन किया गया। रात के तीन बजे ही व्रती महिलाएं घाट पहुंचने की तैयारी करने लगीं। चार बजे घाटों श्रद्धा का रेला उमड़ पड़ा। नदी तट पर पहुंचने के बाद वेदी पूजन कर महिलाएं सूर्य की पूजा के लिए नदी और पोखरे में उतर गईं। नगर के बलियस नाला समेत अन्य प्रमुख घाटों पर मनोहरी दृश्य देखते ही बन रहा था। व्रती महिलाओं ने छठी मैया की पूजन किया।
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार की सुबह क्षेत्र के दुर्गा मंदिर मानसरोवर, प्रेम पोखरा, उदितपुर पोखरा सहित त्रिमुहानी घाट, बनकटी, गोपलापुर दूबे पोखरे सहित अन्य स्थलों पर व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र व पति के दीर्घायु की कामना की। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, एसडीएम राजेश जायसवाल, सीओ अशोक कुमार मिश्रा, महेश लोहिया, नंदू पासवान, संजय जायसवाल, आशीष जायसवाल आदि मौजूद रहे। ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुुसार कस्बे के कालीगंज, सड़कहवां, बैरीयां, राजाबारी, रामनगर, किसुनपुर, भरवलियां, लोहरौली, बोदना सुकरहर, बकुलडीहा, लक्ष्मीपुर खुर्द, चटियां, मोहम्मदपुर में छठ घाट पर पूजा हुई। पनियरा प्रतिनिधि के अनुुसार शुकहिया बाजार, मुजुरी, गांगी बाजार, खुटहां, बैदा, भौराबारी, बड़हरा लाला, मौलागंज, सोनबरसा अन्य छठ घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार रामजानकी मंदिर के निकटवर्ती पोखरा, जमुहराकला, बनगाई पोखरा, सरोत्तरपुर पोखरी, दुर्गापुर पोखरी, बरवाकला, चौतरवा चौराहा, नरकटहा, भेड़ही में छठ पूजा हुई। लेहड़ा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम फरेंदा राजेश जायसवाल और एसआई सुधाकर मिश्रा भोर में ठाकुरद्वारा पोखरा, साहब पोखरा सहित कस्बा में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ग्रामीण इलाकों के गांव महुलानी भैंसासुर पोखरे, जरलहवा घाट, नौसागर, देवगढ़वा, गौहरपुर, बनहा घाट, महुअवा घाट, दुर्गा मंदिर, लेहरा स्टेशन, पवह नाला सहित कई गांवों में भोर से ही छठ घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार नगर पालिका परिषद नौतनवां के चेयरमैन गुड्डू खान एवं पूर्व चेयरमैन नायला खान ने संयुक्त रूप से घाट पर मां गंगा की विधिवत आरती उतारी।

लोगों को किया जागरूक
ठूठीबारी। कोरोना वायरस के मद्देनजर छठ व्रती महिलाओं को सुरक्षा सेवा के लिए स्काउट गाइड ने मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। इस दौरान सुनील चौधरी, सावन, अरविंद, विनय, आदित्य सिंह, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed