फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Blocked by keeping dead body on road, pelted stones on police, used force on crowd

Maharajganj News: सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, पुलिस पर पथराव, भीड़ पर बल प्रयोग

Fri, 22 Dec 2023 07:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 22 Dec 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
Blocked by keeping dead body on road, pelted stones on police, used force on crowd
महराजगंज। सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पनियरा मुजुरी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हटाने का प्रयास किया तो लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को तीतर-बितर किया। इसके बाद उन्हें समझा-बुझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बैदा टोला पोखरहवा निवासी गुलशन साहनी बुधवार रात आठ बजे रामनगर में ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी मौलागंज-मुजुरी नहर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पनियरा मुजुरी मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जाम हटाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। हालात बेकाबू देख तीन थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने दोषियों के खिलाफ जांच के बाद कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। मौके पर तहसीलदार देश दीपक भी पहुंच थे।
विज्ञापन

---------------------
जांच के बाद होगी कार्रवाई : एएसपी
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। बृहस्पतिवार की रात उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया था। उन्हें समझा-बुझाकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed