फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Black marketing of ration before it reaches the warehouses of the ration dealers

Maharajganj News: कोटेदारों के गोदामों तक पहुंचने से पहले राशन की कालाबाजारी

Wed, 19 Feb 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 19 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Black marketing of ration before it reaches the warehouses of the ration dealers
जीपीएस लदी ट्रक से बाइक पर लोड करते खाद्यान्न। 
निचलौल। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम से कोटेदारों के गोदामों तक पहुंचाने के बीच गरीबों के खाद्यान्नों में कालाबाजारी की जा रही है। इसका खुलासा मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तस्वीरों के बाद हुआ है।
विज्ञापन

जीपीएस लगी वाहन से बीच रास्ते में खाद्यान्न की कालाबाजारी की तस्वीरें देख लोग जिम्मेदारों के खिलाफ कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं संबंधित ठेकेदार जहां इस मामले की जानकारी न होने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ रहे हैं। वहीं विभाग के जिम्मेदार मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर निचलौल चिउटहा मार्ग स्थित हथियागढ़ गांव से काफी दूर सुनसान जगह की बताई जा रही है। जहां पर एफसीआई के गोदाम से कोटेदारों के गोदामों के लिए खाद्यान्न लेकर निकला एक ट्रक सड़क की पटरी पर रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस ट्रक से गरीबों के राशन को कुछ लोगों की ओर से आनन-फानन में दो बाइक पर दो दो बोरियां खाद्यान्न उतार कर रखी जा रहीं हैं। फिर बाइक पर खाद्यान्न लदने के एवज में ट्रक चालक की ओर से एक शख्स से रकम लिया जा रहा है। इसी बीच ट्रक चालक और बाइक पर खाद्यान्न लोड कर रहे लोगों की किसी ने तस्वीरें मोबाइल में कैद कर ली। उसके बाद यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न लोड कर कोटेदारों के दुकानों के लिए निकलने वाले वाहन में जीपीएस लगा रहता है। जिसकी हर गतिविधि की निगरानी विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर किया जाता है।
उसके बावजूद भी खाद्यान्न की कालाबाजारी करने वाले अपने मकसद में सफल हो जा रहे हैं। वहीं कुछ कोटेदारों ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि रास्ते में ही राशन की कालाबाजारी होने के चलते अधिकांश उन्हें राशन कम ही दिया जाता है। विरोध करने पर उन्हें धमकाया भी जाता है। ऐसे में राशन वितरण करने के दौरान उन लोगों को राशन कार्ड धारकों से तमाम दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं।

इस संबंध में सिसवा आपूर्ति निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं थी। संबंधित ठेकेदार से जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। जैसा होगा उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed