{"_id":"60199fba8ebc3e4e1212f5a7","slug":"black-day-maharajganj-news-gkp383241246","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों ने मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों ने मनाया काला दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा, प्रदेश सरकार रोडवेज को निजीकरण की ओर ले जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्थानीय डिपो परिसर में मंगलवार को रोडवेज अधिकारी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया।कर्मियों ने कहा कि परिवहन निगम को निजीकरण की रास्ते पर ले लाने की कोशिश की जा रही है।
बस स्टेशन के इंचार्ज केपी नायक ने कहा कि बस के जो पार्ट्स खराब हो जा रहे हैं, उन्हें जानबूझकर नहीं खरीदा जा रहा है। प्रदेश सरकार रोडवेज को निजीकरण की तरफ ले जा रही है। रोडवेज के पास महज सात प्रतिशत मार्ग बचे हुए हैं। अन्य रूटों पर प्राइवेट बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। रोडवेज बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ सकता है। खटारा बसों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए। बगैर परमिट सड़क पर दौड़ रहीं प्राइवेट बसों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान विनायक, मोहन, सदानंद यादव, स्वामीनाथ, मारकंडेय पांडेय, अलाउद्दीन, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।