{"_id":"65e5c067f42a0f05bb03a580","slug":"bku-staged-a-protest-demanding-withdrawal-of-the-case-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-117088-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: केस वापस लेने की मांग को लेकर भाकियू ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: केस वापस लेने की मांग को लेकर भाकियू ने दिया धरना
Mon, 04 Mar 2024 06:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 04 Mar 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव राम अशीष ने कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन पत्र सौंपा। दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की।
जिला महासचिव राम अशीष ने बताया कि थाना पनियरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बैदा निवासी मृतक गुलशन सहानी के शव को लेकर मृतक के परिवार व पुलिस के बीच आरोप प्रत्यारोप हुआ था। पुलिस ने 22 दिसंबर वर्ष 2023 को तहरीर पर नौ नामजद समेत सैकड़ों से अधिक महिलाओं पुरुषों पर केस दर्ज किया है। इसमें विरोधियों के कहने पर कुछ समाजसेवियों एवं प्रतिनिधियों पर केस दर्ज किया गया। जिसको लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। घटना की सीबीसीआईडी की न्यायिक जांच कराई जाएं। निर्दोष लोगों पर दर्ज केस वापस किया जाए। इस दौरान राजेंद्र सिंह, सीताराम, किसान भारती, सीताराम, बाबूलाल, रामधनी, फजुउल्लाह खां, सोना मौजूद रहे। संवाद