फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP is snatching the rights of the poor

Maharajganj News: गरीबों का अधिकार छीन रही भाजपा

Sun, 18 Jan 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
BJP is snatching the rights of the poor
महराजगंज। पनियरा ब्लॉक के राजौड़ा खुर्द गांव में शनिवार को ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के बैनर तले एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने की जबकि संचालन अजय कुमार द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन

मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोऑर्डिनेटर कपिल देव शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महात्मा गांधी के नाम को योजना से हटाकर न केवल राष्ट्र के महान पुरुष का अपमान किया है बल्कि मनरेगा कानून में संशोधन कर गरीबों और खेतिहर मजदूरों के मौलिक अधिकारों को छीनने का प्रयास किया है। पनियरा के पूर्व प्रमुख शिव पूजन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) बनाकर ग्रामीण मजदूरों के पलायन को रोकने और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रदान करने का ऐतिहासिक कार्य किया था। इस दौरान जय प्रकाश लाल, जिला मीडिया चेयरमैन अभिमन्यु सिंह, राजेंद्र यादव, अनिल यादव, दिनेश पासवान, बसंत लाल, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed