फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bjp found 52 percent vote in paniyara

पनियरा में सर्वाधिक 52 प्रतिशत लोगों ने भाजपा को दिया वोट

Fri, 11 Mar 2022 09:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:46 PM IST
विज्ञापन
bjp found 52 percent vote in paniyara
पनियरा में सर्वाधिक 52 प्रतिशत लोगों ने भाजपा को दिया वोट
विज्ञापन

- सपा को नौनतवां में सबसे ज्यादा 33.23 प्रतिशत मत मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की पांच विधानसभा सीटों पर आए परिणाम से सभी प्रमुख दलों को मत पाने की स्थिति स्पष्ट हो गई है। सभी विधानसभा में भाजपा की स्थिति बेहतर है। पनियरा विधानसभा में सर्वाधिक 52.11 प्रतिशत लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। जबकि फरेंदा में सबसे कम 39.69 प्रतिशत वोट भाजपा को मिला है। वहीं, सपा को नौतनवां में 33.23 प्रतिशत मत मिला है, जबकि फरेंदा विधानसभा में 7.78 प्रतिशत ही वोट मिला है।
मत प्रतिशत में सबसे खराब स्थिति कांग्रेस की है। कांग्रेस ने सदर में 2.23, पनियरा में 1.67, सिसवा में 1.67, नौतनवां में 2.25 प्रतिशत मत मिला है। फरेंदा में 40.28 प्रतिशत मत पाकर जीत मिली है। बसपा की सबसे खराब स्थिति सदर विधानसभा में रही। यहां पार्टी को मजह 7.79 प्रतिशत मिला है। पनियरा में 13.4, सिसवा में 13.13, फरेंदा में 10.24 प्रतिशत मत मिला है। सबसे बेहतर प्रदर्शन नौतनवां विधानसभा में रहा, यहां पार्टी को 20.46 प्रतिशत मत मिला है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी को नौतनवां विधानसभा में सबसे ज्यादा 33.23 प्रतिशत मिला है। फरेंदा विधानसभा में सबसे कम 7.78 प्रतिशत मिला है। मत प्रतिशत से पता चला रहा है कि भाजपा लोगों को पहली पसंद रही, लेकिन सपा भी इस चुनाव में दूसरे स्थान पर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विधानसभा वार प्रमुख पार्टियों को मिला मत प्रतिशत
----------------------
1. सदर विधानसभा
भाजपा-51.08
बसपा-7.79
कांग्रेस-2.23
सुभासपा-8.53
निर्दल--22.53
-------------------
2. पनियरा विधानसभा
भाजपा-52.11
सपा--28.48
बसपा-13.04
कांग्रेस-1.15
-----------------
3. सिसवा विधानसभा
भाजपा-50.05
सपा-25.46
बसपा-13.13
कांग्रेस-1.67
----------------
4. फरेंदा विधानसभा
भाजपा-39.69
कांग्रेस-40.28
सपा-7.78
बसपा-10.24
---------------
5. नौतनवां विधानसभा
भाजपा-40.03
सपा-33.23
बसपा-20.46
कांग्रेस-2.25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed