फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP divides society in the name of religion: Rajpal

धर्म के नाम पर समाज को बांटती है भाजपा : राजपाल

Thu, 25 Jan 2024 07:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Jan 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
BJP divides society in the name of religion: Rajpal
महराजगंज/फरेंदा। सपा के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप का कार्यक्रम पिचरूखी के तुलसीपुर में हुआ। जहां सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पिछड़ा दलित व अल्पसंख्यकों को एकजुट होने की सलाह दी। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि सपा सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। निषादों के भीतर भ्रम पैदा कर उनका वोट लेने का काम भाजपा कर रही है। पिछड़ों को उनका वाजीब आरक्षण भी नहीं मिल रहा हैं। सरकार धर्म की राजनीति करके समाज को बांटने का काम कर रही है। निषाद समाज का भगवान राम से पुराना रिश्ता है। उनका सम्मान भगवान राम ने किया था, लेकिन भाजपा सरकार उनके भावना से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि अब एनडीए के खिलाफ सपा ने मोर्चा खोल कर समाज के पिछड़े, दलितों व अल्पसंख्यकों को जागरूक करने का काम रही है। सभी पिछड़ों को सम्मान देने का काम सपा ने किया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, विधान सभा अध्यक्ष अरविंद यादव, रामललित मौर्या व कैलाश यादव ने संबोधित किया। संचालन बाबर अब्बासी ने किया। समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के सचिव श्रवण पटेल ने भी संबोधित किया। न्याय यात्रा महराजगंज में समाजवादी पार्टी के नेता दिलीप शुक्ला के घर पहुंचकर मुलाकात कर आगे बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed