{"_id":"687b9c7d48a4e34acf0dc18a","slug":"bismil-nagar-beat-azad-nagar-by-17-runs-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-155009-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिस्मिल नगर ने आजाद नगर को 17 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिस्मिल नगर ने आजाद नगर को 17 रनों से हराया
Sat, 19 Jul 2025 06:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 19 Jul 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। धनेवा स्थित स्टेडियम में खेले गए एक दिवसीय क्रिकेट मैच में बिस्मिल नगर ने आजाद नगर को 17 रनों से पराजित कर शानदार जीत हासिल की। इस मैच में बिस्मिल नगर के खिलाड़ी विराट मणि त्रिपाठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
बीएमटी क्रिकेट अकादमी के कोच अतुल मणि त्रिपाठी की देखरेख में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों ने कड़ा मुकाबला पेश किया, लेकिन बिस्मिल नगर ने बेहतर रणनीति और प्रदर्शन के दम पर जीत दर्ज की।
मैच की शुरुआत में बिस्मिल नगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बिस्मिल नगर की टीम ने 23.2 ओवर में अपने सभी 10 विकेट खोकर 127 रन बनाए। इस स्कोर में अभय चौहान ने 31 गेंदों में 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि विराट मणि त्रिपाठी ने 15 गेंदों में 15 रन और शुभम ने 26 गेंदों में 16 रन बनाए।
विज्ञापन
आजाद नगर की ओर से गेंदबाजी में वैभव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में मात्र 15 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं संदीप ने दो ओवर में पांच रन देकर दो विकेट लिए। 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजाद नगर की टीम 17.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। आजाद नगर की ओर से अभिनव ने 38 गेंदों में 38 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि प्रिंस ने 17 गेंदों में 12 रन जोड़े।
बिस्मिल नगर की ओर से गेंदबाजी में विराट मणि त्रिपाठी ने चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि अमन ने 3.4 ओवर में 15 रन देकर चार विकेट चटकाए। इन दोनों गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी ने आजाद नगर की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।
विराट मणि त्रिपाठी ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस हरफनमौला परफॉर्मेंस के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। बीएमटी क्रिकेट अकादमी के कोच अतुल मणि त्रिपाठी ने अपनी टीम के प्रदर्शन की सराहना की।