फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike rider injured after being hit by trailer

Maharajganj News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after being hit by trailer
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित माइनर पुल के पास गिट्टी लदी ट्रेलर की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सहायता से प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसा चक गोबरही टोला अमतहा निवासी हृदयेश (18) सोमवार की शाम छह बजे सिंदुरिया से अपने घर अमतहा बाइक से जा रहा था। अभी वह हरिहरपुर स्थित माइनर पुल के पास सिंदुरिया सिसवा मार्ग पर पहुंचा ही था तभी सामने से आ रहे गिट्टी लदी ट्रेलर की चपेट मे आने से गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी सिंदुरिया अजित प्रताप सिंह का कहना है तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed