{"_id":"62127eb94287b65dc36cd1ba","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-vehicle-in-maharajganj-maharajganj-news-gkp427597672","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
वाहन की चपेट से बाइक सवार की मौत
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर पिपरामौनी चौराहे के समीप वाहन की चपेट से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के धुसवां कला निवासी अशोक (40) और सुरेश (28) रविवार की शाम करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। बाइक सवार, फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरामौनी चौराहे के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे वाहन की चपेट में आ गए। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। वहां पर अशोक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुरेश की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घटना की पुष्टि करते हुए प्रभारी निरीक्षक दिनेश दत्त मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।