फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Maharajganj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 15 Feb 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर धरमौली गांव के समीप बरात जा रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में घायल दोनों युवकों में से एक की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज जारी है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र की ग्रामसभा सिसवनिया निवासी उदित पटेल (30), ऋषि पटेल (28) के साथ एक बाइक पर सवार होकर कुशीनगर जिले के एक गांव में बरात जा रहे थे। अभी वह श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी कप्तानगंज भिजवाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने ऋषि पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल उदित पटेल का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed