{"_id":"5f57d36d8ebc3ea40211675d","slug":"bike-maharajganj-news-gkp3648178175","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहरे पर स्प्रे किया और बाइक व मोबाइल ले उड़े उचक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेहरे पर स्प्रे किया और बाइक व मोबाइल ले उड़े उचक्के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिठौरा। सिंदुरिया क्षेत्र में उचक्कों ने लिफ्ट लेकर बाइक सवार के चेहरे पर स्प्रे कर बेहोश किया और बाइक-मोबाइल ले उड़े। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंदुरिया सड़क टोला निवासी रामजस चौधरी बाइक से ससुराल गए थे। शाम को लौटते समय शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर दो लोगों ने लिफ्ट मांगी। रामजस ने दोनों को बैठा लिया। कुईया कंचनपुर स्थित शराब की दुकान के समीप बाइक सवार ने शराब पी और दोनों को भी पिलाई। रास्ते में दोनों उचक्कों ने बाइक चला रहे शख्स के चेहरे पर स्प्रे कर उसे बेहोश कर दिए और बाइक व मोबाइल लेकर फरार हो गये। होश में आने के बाद पीड़ित ने पुलिस के पास पहुंच तहरीर दी। चौकी प्रभारी सिंदुरिया गंगाराम यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अभी 23 अगस्त को भी बड़हरामीर के पास अज्ञात बदमाशों ने मुंडेराकला निवासी रमेश यादव की बाइक लूट ली थी।