फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike driver injured in road accident dies during treatment

Maharajganj News: मार्ग दुर्घटना में घायल बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 02 Sep 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bike driver injured in road accident dies during treatment
खनुआ। नौतनवा-खनुआ मार्ग पर स्थित हरदीडाली चौराहे के पास मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक चालक की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली बिचला टोला निवासी जगदीश प्रसाद भारती (42) रविवार की शाम बाइक से नौतनवा जा रहे थे।
वे अभी हरदीडाली चौराहे से कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक साइकिल से टक्कर हो गई। इसमें वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं साइकिल सवार को हल्की चोट आई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर इलाज के लिए भेजवाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खनुआ चौकी प्रभारी विजय द्विवेदी ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में बाइक चालक जगदीश प्रसाद भारती के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed