फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Beware of fraudsters who are targeting the unemployed.

Maharajganj News: जालसाजों से सावधान, बेरोजगारों को बना रहे निशाना

Wed, 09 Oct 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 09 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Beware of fraudsters who are targeting the unemployed.
महराजगंज। विदेश भेजने के नाम पर जालसाज बेरोजगारों को निशाना बना रहे हैं। मोटा रकम लेकर उनको फर्जी वीजा पासपोर्ट देकर किनारा कस ले रहे हैं। बीते दिन ऐसे कई मामले सामने आए हैं। सभी मामलों में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारों के अनुसार, विदेश जाने से पहले एजेंट के बारे में पूरी तरह से जांच के बाद ही कोई बातचीत करें, अन्यथा समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

सुभाष चौधरी, अशोक चौधरी, मनोज चौधरी निवासी रामपुर बुजुर्ग ने बताया कि विदेश जाना था तो गांव के सटे बागापार टोला बरवाराजा के निवासी राकेश से मुलाकात की जिससे विदेश भेजने की बात हुई थी। कहा था कि मैं विदेश भेजने का एजेंट का काम करता हूं। आप लोगों को यदि विदेश जाना होगा, हमें जरूर बताइएगा। विदेश जाने की तैयारी उक्त एजेंट राकेश से बात कर लिया था। सुभाष चौधरी ने 22 अगस्त 2024 को 20,000 व 15 अगस्त 2024 को 15,000 व 15 सितंबर 2024 को ही 15,000 रुपये आनलाइन गुगल पे दिया। 10,000 रुपये मेडिकल के नाम पर कैश लिए जो (मेडिकल सेंटर निकट सिंघाडिचा चौराहा, अशोक गैस गोदाम रोड, नियर पुराना अनुजटेक ऑफिस जनपद गोरखपुर) में स्थित है।
विज्ञापन

अशोक चौधरी ने भी 27 अगस्त 2024 को 20,000 रुपये व 15 सितंबर 2024 को 15,000 रुपये व 22 अगस्त 2024 को 10,000 रुपये ऑनलाइन गुगल पे व उपरोक्त मेडिकल के नाम पर 10,000 रुपये कैश उक्त एजेंट को दिया गया था। इसी क्रम में मनोज चौधरी ने 22 अगस्त 2024 को 25,000 रुपये व 22 अगस्त 2024 को ही 10,000 रुपये व 27 अगस्त 2024 को 9900 रुपये आनलाइन उक्त एजेंट को व 10,000 रुपये उपरोक्त मेडिकल के नाम पर कैश लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंट ने विदेश भेजने के लिए इस तरह से आनलाइन रुपये अलग अलग तारीखों में भेजा था। एजेंट ने कहा कि आप लोग का पासपोर्ट व बीजा बनकर तैयार हो गया है जो 25 सितंबर 2024 को दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल से फ्लाइट है। एजेंट ने पासपोर्ट व बीजा दे दिया और इसे लेकर 25 सितंबर 2024 को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो पता चला कि पासपोर्ट व बीजा फर्जी है। ये तीनों लोग निराश होकर फोन पर एजेंट से बात किया तो आनाकानी करने लगा। एजेंट के घर पर जाकर अपना रुपया मांगे तो मारपीट कर भगा दिया। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज राय के अनुसार आरोपी एजेंट पर केस दर्ज हुआ है।
------------------
बेटे को काम के लिए विदेश भेजने का प्रलोभन दिया था
महराजगंज। एससी एसटी कोर्ट के आदेश पर भिटौली थाने में दो लोगों पर धोखाधड़ी , मारपीट व अनुसूचित जाति जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम के तहत केस पंजीकृत किया है। बेलवा बुजुर्ग निवासी रामसरन की प्रार्थना पर न्यायालय ने केस पंजीकृत करने के लिए निर्देशित किया।
पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसके गांव की रहने वाली कमलावती ने मेरे बेटे को काम के लिए विदेश भेजने का प्रलोभन दिया। मेरे लड़के का पासपोर्ट बना था इसलिए मैं झांसे में आ गया। महिला ने अपने परिचित शाहिल निवासी छपिया से मुलाकात कराते हुए एक कंपनी का एजेंट बताया। जिसने मुझे बातों में फांसकर 31-10-2023 से विभिन्न माध्यम से 1.40 लाख रुपये जमा कराया तथा नवंबर महीने लखनऊ से टूरिस्ट बीजा देकर मस्कट के लिए फ्लाइट करा दी। मेरा बेटा जब वहां गया तो उसे एक जगह बंद रखा गया। नौकरी मांगने पर मारा पीटा भी गया। जब इसकी जानकारी मुझे हुई तो मैं उक्त महिला के साथ शाहिल के पास गया।

उसने कहा कि लड़के को वापस लाना चाहते हो तो 52, हजार का इंतजाम करो तथा सादे पेपर दस्तखत करके दो कि शिकायत कहीं नहीं करोगे। अन्यथा तुम्हारे लड़के को जहां है वहीं जेल भेजवा दिया जाएगा। पीड़ित ने पैसा व पेपर दिया तो जनवरी माह में लड़का वापस आया और बीमार हो गया। दवा कराने में कुछ समय लग गया। इसके बाद पैसा मांगने पर आनाकानी करने लगे व मेरा फ़ोन उठाना बंद कर दिया। 25 मार्च 2024 की शाम सिसवा मुंशी चौराहा पर उक्त दोनों बाइक से मिल गये। हमने बाइक पैसा मांगा तो जाति सूचक गाली देते हुए मुझे पीटने लगे। आसपास के लोगों ने जान बचाई। पीड़ित ने भिटौली थाने में व पुलिस अधीक्षक से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण में गया जिसपर कोर्ट ने भिटौली थाने को निर्देश दिया तब जाकर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed