फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BEO shut down a school running without recognition

Maharajganj News: बिना मान्यता चला रहे स्कूल को बीईओ ने कराया बंद

Wed, 09 Apr 2025 09:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 09 Apr 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
BEO shut down a school running without recognition
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदरहना में बिना मान्यता के चल रहे जेए कान्वेंट स्कूल को बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा ने बंद करा दिया। कड़ी चेतावनी देते हुए स्कूल संचालक को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी को क्षेत्र में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि उक्त विद्यालय न तो शिक्षा विभाग से पंजीकृत हैं और न ही मान्यता प्राप्त है। फिर भी वहां कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई कराई जा रही थी। इसके अलावा विद्यालय में न तो योग्य शिक्षकों की नियुक्ति थी और न ही आवश्यक शैक्षणिक एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध थीं।
विज्ञापन


बुधवार को बीईओ ने टीम के साथ विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। मौके पर दस्तावेजों की मांग की गई, लेकिन विद्यालय प्रबंधन वैध मान्यता से संबंधित कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से विद्यालय को बंद कराने का निर्देश दिया और प्रबंधक को चेतावनी दी। इसके साथ ही नोटिस भी विद्यालय को थमाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा ने बताया कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed