फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Benches to sit, no drinking water, increased problems for passengers

Maharajganj News: न बैठने के लिए बेंच, न पीने का पानी, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Tue, 26 Dec 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 26 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Benches to sit, no drinking water, increased problems for passengers
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रेल खंड पर नईकोट रेलवे स्टेशन उपेक्षा का दंश झेल रहा है। ब्रिटिश काल में बना स्टेशन हाल्ट बनकर रह गया। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। स्टेशन परिसर में बैठने के लिए बेंच, पीने का पानी, शौचालय, रोशनी और सफाई व्यवस्था बदहाल है। क्षेत्र की करीब 50,000 की आबादी स्टेशन से जुड़ी है।
विज्ञापन

नईकोट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से यात्रा करने के लिए क्षेत्र के लगभग 30 गांव के लोग आते हैं। भारत-नेपाल सीमा करीब होने से यहां नेपाल के लोग भी ट्रेन से यात्रा करते हैं। इस स्टेशन से कुल छह सवारी गाड़ी का आना जाना रहता है। हाल्ट स्टेशन होने से यहां एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होता है। रविवार की सुबह ट्रेन से लगभग 200 यात्रियों ने गोरखपुर, नकहा जंगल, पीपीगंज, आनंदनगर आदि स्टेशनों का टिकट लिया।
विज्ञापन



नईकोट स्टेशन पर शौचालय बना है लेकिन वह निष्प्रयोज्य है। स्टेशन परिसर में तीन इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है जिनमें से एक खराब है और दो ठीक है, लेकिन इनसे शुद्ध पानी नहीं निकलता है। बिजली का कनेक्शन है लेकिन पोल पर बल्ब न होने से स्टेशन परिसर अंधेरा में डूबा रहता है। इसके अलावा यात्रियों के बैठने के बेंच बना हुआ है लेकिन सब टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीनियर सेक्शन इंजीनियर आनंदनगर इसरार अहमद ने बताया कि खराब हैंडपंप को जल्द ठीक करा दिया जाएगा। टूटे बेंच और शौचालय के लिए उच्चाधिकारियों को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed