{"_id":"6ae654d12b256b884f020437","slug":"before-siphoning-money-out-of-the-accounts-the-cyber-fraudsters-had-even-transferred-some-funds-into-them-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-188358-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साइबर ठगों ने व्यापारी के बैंक खाते से एक लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साइबर ठगों ने व्यापारी के बैंक खाते से एक लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के आंबेडकर नगर वार्ड निवासी व्यवसायी मोहम्मद जावेद का साइबर ठगों द्वारा मोबाइल हैक कर उनके बैंक खातों से करीब एक लाख रुपये उड़ा देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ठगी की जानकारी होने के बाद साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के आंबेडकर नगर वार्ड निवासी मोहम्मद जावेद ने बताया कि उनका नौतनवा स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा, यूनियन बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक में खाता संचालित है। शनिवार की दोपहर अचानक उनका मोबाइल अपडेट होने लगा। कुछ देर तक उन्हें कुछ समझ नहीं आया और मोबाइल अपने आप ही अपडेट मोड में लगा रहा। थोड़ी देर बाद जब मोबाइल पूरी तरह फॉर्मेट होकर चालू हुआ तो उन्होंने अपने बैंक खातों को चेक करना शुरू किया। इसमें पता चला कि उनके अलग-अलग बैंक खातों से छह बार ट्रांजैक्शन कर करीब एक लाख रुपये उड़ा दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि साइबर ठगों ने पैसा खातों से उड़ाने से पहले उनके खाते में कुछ पैसे भी ट्रांसफर किए थे और उसके बाद उनके खाते से पैसे कटने शुरू हो गए। खाते से रुपये गायब होने की जानकारी होते ही वह अवाक रह गए और उन्होंने तत्काल साइबर सेल में घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई।