फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   B.Ed entrance exam was conducted under strict supervision

Maharajganj News: कड़ी निगरानी में संपन्न हुई बीएड प्रवेश परीक्षा

Sun, 01 Jun 2025 08:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 01 Jun 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam was conducted under strict supervision
महराजगंज। रविवार को कड़ी निगरानी में जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई गई। पहली पाली में 117 तो दूसरी में 118 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के साथ ही सचल दल, नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी व एसपी ने भी परीक्षा व्यवस्था की शुचिता परखी। शांतिपूर्ण तरीके से दोनों पाली की परीक्षाएं संपन्न कराई गईं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की तरफ से होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर मुख्यालय के तीन केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 1427 को शामिल होना था, लेकिन दोनों पालियों को मिलाकर 235 अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह 8:30 बजे के बाद तो दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे के बाद बायोमेट्रिक जांच के बाद केंद्र प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिल होने से पहले केंद्र प्रभारी ने जांच के बाद कक्ष में जाने की अनुमति दी। परीक्षा केंद्र संख्या (60701) डाॅ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में धनेवा 500 विद्यार्थियों का केंद्र बनाया गया था। दोनों पालियों में 452 उपस्थित तो 48 अनुपस्थित रहे। इसकी जानकारी केंद्र प्रभारी डाॅ. अमित कुमार गोंड़ ने दी। केंद्र 60702 गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर काॅलेज 500 परीक्षार्थियों का केंद्र रहा।
पहली व दूसरी पाली में 464 उपस्थित व 36 अनुपस्थित रहे जिसकी जानकारी केंद्र प्रभारी धनंजय सिंह ने दी। केंद्र 60703 जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज 427 परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया था। यहां पहली पाली में 33 और दूसरी में 34 अनुपस्थित रहे।
यह जानकारी केंद्र प्रभारी डाॅ. प्रवीन श्रीवास्तव ने दी। तीनों केंद्रों की निरंतर निगरानी के लिए एडीएम डाॅ. प्रशांत कुमार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय व एसडीएम न्यायिक विजय यादव को दायित्व दिया था जो दोनों पालियों में मुस्तैद रहे। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने दूसरी पाली में परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जायजा लिया।


सीसीटीवी व प्रशासनिक टीम के साथ पूरी मुस्तैदी से दोनों पालियों की परीक्षा पूर्ण कराई गई। परीक्षा के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की तरफ से आए आब्जर्वर डाॅ. अश्वनी कुमार ने भी केंद्रों पर पहुंचकर स्थिति देखी। परीक्षा विश्वविद्यालय के निर्देश क्रम में होती पाई गई। -प्रोफेसर विनोद कुमार पाल, नोडल, संयुक्त प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed