{"_id":"666481742340114afe0ebc90","slug":"bed-entrance-exam-today-at-three-centres-all-preparations-complete-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124209-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आज, सभी तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आज, सभी तैयारियां पूरी
Sat, 08 Jun 2024 09:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 08 Jun 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (बीएड) का आयोजन जनपद मुख्यालय के तीन केंदों पर रविवार को होगी। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2:00 से 5:00 बजे तक होगी। 1139 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय के केंद्र प्रतिनिधि और केंद्र पर्यवेक्षकों की ओर से शनिवार को केंद्र का निरीक्षण किया गया।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए महराजगंज जनपद के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय महाराजगंज के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार पाल व अपर नोडल अधिकारी जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने संयुक्त निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं जिसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय महराजगंज में 400, गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में 400 विद्यार्थी, जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में 339 परीक्षार्थी परीक्षा में पंजीकृत हैं।
जिलाधिकारी की ओर से नामित प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारी की समीक्षा की गई। शनिवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के महराजगंज जनपद के लिए नियुक्त विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. नवीन चंद्र पटेल और डॉ. विजय यादव ने तीनों केंद्रों का निरीक्षण किया। तीनों केंद्रों की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। दो पाली में आयोजित इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। तीनों केंद्रों पर जिला प्रशासन की ओर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट व विश्वविद्यालय की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उत्तर पुस्तिका की तीन प्रतियां होंगी। एक प्रति परीक्षार्थी ले जा सकेंगे। एक प्रति कोषागार में जमा होगी, मूल प्रति बाहर भेजी जाएगी। परिसर में मोबाइल व गैजेट्स का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रवेश परीक्षा में तीनों केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। हर केंद्र पर पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे।