फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bebhar Pradhan will not work for Financial

वरेत्तीय व प्रशासनिक कार्य नहीं करे सकेंगी बेलभार की प्रधान

Thu, 07 Jul 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bebhar Pradhan will not work for Financial
वित्तीय व प्रशासनिक कार्य नहीं
विज्ञापन

करे सकेंगी बेलभार की प्रधान
महराजगंज। लक्ष्मीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेलभार में पंचायत सहायक की भर्ती को जान बूझकर लटकाने व शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में व्यवधान उत्पन्न करने के मामले में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक कार्यों पर रोक लगा दी है। मामले की जांच जिला विकास अधिकारी को सौंपते हुए गांव में वित्तीय व प्रशासनिक कार्यों के निर्वहन के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित किए जाने का निर्देश दिया है।
पंचायती राज विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक बेलभार में पंचायत सहायक के पद पर सचिवों की ओर से कुल 10 आवेदन प्राप्त होने की बात कही गई, जबकि प्रधान की ओर से 12 आवेदन पत्रों को सम्मिलित करते हुए प्रशासनिक समिति की बैठक करने का अनुरोध किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने पाया कि जान बूझकर प्रधान की ओर से प्रक्रिया को लटकाने का कार्य किया गया, जिससे विभागीय कार्य पर भी असर पड़ा। उन्होंने प्रधान उमेरा खातून के वित्तीय व प्रशासनिक कार्यों पर रोक लगाते हुए जिला विकास अधिकारी को जांच सौंपी है। जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन

आठ समूहों से होगी वसूली, नया चयन भी होगा
महराजगंज। जिले की आठ ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के संचालन में रुचि न लेने वाले स्वयं सहायता समूहों से धन की वसूली की जाएगी। साथ ही उनके स्थान पर शौचालय के संचालन के लिए नया चयन भी किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने बताया कि नौतनवां ब्लॉक के छपवा, बरगदवा व पड़ौली, परतावल के सोहसा बांसपार, मिठौरा के नरायनपुर, सदर के दुबौली तथा सिसवा के पकड़ी सिसवा व रतनपुर के स्वयं सहायता समूह की ओर से दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से नहीं किया जा रहा है, ऐसे में संबंधित ग्राम सचिवों को इनसे धन की वसूली करने के साथ ही इनके स्थान पर नए चयन की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed