फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Beautification work on the Chhath Ghat at Shastri Nagar will be completed by August.

Maharajganj News: अगस्त तक पूरा हो जाएगा शास्त्री नगर के छठ घाट का सुंदरीकरण कार्य

Sat, 04 Jul 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Beautification work on the Chhath Ghat at Shastri Nagar will be completed by August.
नगरीय झील-तालाब योजना से संवरेगा छठ घाट, लगाया जाएगा फाउंटेन
विज्ञापन

महराजगंज। नगर के शास्त्री नगर वार्ड स्थित छठ घाट पोखरे का नगरीय झील-तालाब योजना के तहत सुंदरीकरण कराया जा रहा है। करीब 52 लाख रुपये की लागत के इस परियोजना का उद्देश्य पोखरे को आकर्षक स्वरूप देने के साथ-साथ नागरिकों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करना है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे अगस्त माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सुंदरीकरण कार्य के अंतर्गत पोखरे के चारों ओर सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलिंग लगाई जा रही है। साथ ही आकर्षण बढ़ाने के लिए फाउंटेन (फव्वारा) स्थापित किया जाएगा। स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने की समुचित व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। शाम के समय पोखरे की सुंदरता बढ़ाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र के पुराने पोखरों का संरक्षण एवं सुंदरीकरण कर उन्हें उपयोगी और आकर्षक बनाना योजना का मुख्य उद्देश्य है। इसी क्रम में शास्त्री नगर के छठ घाट पोखरे का विकास कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोखरे पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा और सौंदर्यीकरण के अन्य कार्य पूरे होने के बाद यह स्थान नगरवासियों के लिए एक सुंदर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed