फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Beating teachers turned costly, notice issued to seven

Maharajganj News: शिक्षकों को मारपीट करना पड़ा भारी, सात को नोटिस

Tue, 16 Sep 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Beating teachers turned costly, notice issued to seven
महराजगंज। 13 सितंबर को लक्ष्मीपुर बीआरसी सभागार में शिक्षक संघ चुनाव के समय मारपीट करना सात शिक्षकों को भारी पड़ गया। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सात शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

शनिवार को शिक्षक संघ का चुनाव लक्ष्मीपुर में हुआ था। चुनाव में शिक्षक संघ के पदाधिकारी मौजूद थे जहां शिक्षकों ने आपस में मारपीट की जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई। बीईओ ने पूरे मामले की आख्या देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी जावेद अहमद खान जो विशुनपुर कुर्थिया में तैनात है उनका पर्चा समिति ने प्रक्रिया से पहले खारिज कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे प्रत्याशी बेलवा खुर्द में तैनात सैय्यद खान ने पर्ची वापसी की पेशकश की है। इसको लेकर उनका समिति के सदस्यों से विवाद हुआ जिसमें हाथापाई तक की नौबत आ गई। इसी आख्या पर बीएसए ने मारपीट में संलिप्त मिले सात शिक्षकों को नोटिस जारी कर उनसे स्पपष्टीकरण मांगा है। जिन शिक्षकों को नोटिस दिया गया है उनमें विमलेश राय प्राथमिक स्कूल नौसागर, चंदन द्विवेदी कंपोजिट इलाहाबास, नीरज राय, बरगापुर, अंबरीश शुक्ल, सैय्यद हुसैन खान कंपोजिट बेलवा, जावेद अहमद खान विशुनपुर व अख्तर हुसैन खान, नई कोट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed