फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Beaten girlfriend who insisted on getting married

Maharajganj News: शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका को पीटा

Fri, 22 Sep 2023 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Beaten girlfriend who insisted on getting married
थाने पहुंची प्रेमिका को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात को शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका की प्रेमी ने पिटाई कर दी। उसके बाद प्रेमी, प्रेमिका को उसके बच्चे के साथ छोड़ कर घर चला गया। वहीं, बिलखते हुए थाने पहुंची युवती से पूछताछ कर पुलिस ने परिजनों को बुलाकर सौंप दिया।

पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि कुशीनगर जिले के एक गांव की रहने वाली है। उसकी शादी करीब चार साल पहले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश चले गया। उनका एक तीन वर्ष का बच्चा है। युवती ने कहा कि शादी से पहले मायके में चचेरे भाई से उसका प्रेम-प्रसंग था। शादी के बाद भी पति और ससुराल वालों से चोरी छिपे चचेरे भाई से बातचीत करने के अलावा मिलती जुलती रहती थी। वह बुधवार को चचेरे भाई के साथ बाइक से बच्चे को लेकर झुलनीपुर की और घूमने आई थी। जहां पर रात ज्यादा हो गई। उसके बाद चचेरे भाई ने घर लौटने की बात कहते हुए उसे गांव के पास लेकर चला गया। वह चचेरे भाई के साथ शादी करने की जिद करने लगी, जिससे नाराज होकर प्रेमी चचेरे भाई ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रेमिका और उसके बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। उसके बाद उसके परिजनों को सूचना देकर सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed