फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Beaten for asking for loan money

Maharajganj News: उधार की रकम मांगने पर की पिटाई

Tue, 08 Oct 2024 09:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 08 Oct 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
Beaten for asking for loan money
निचलौल। क्षेत्र के मैघौली खुर्द गांव में उधार की रकम मांगने पर एक मनबढ़ ने एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मेघौली खुर्द निवासी मिंटू ने न्यायालय में दाखिल वाद में बताया है कि वह 6 अगस्त 2017 को गांव के ही रहने वाले एक शख्स को 34000 हजार रुपये उधार दिए थे, लेकिन उसने वापस नहीं लौटाया। उसके बाद गांव के कुछ लोगों के साथ 16 सितंबर 2019 को पंचायत की गई। जिस दौरान शख्स ने मार्च 2020 तक उक्त रकम को वापस करने के लिए आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

उसके बाद भी शख्स ने उधार की रकम को वापस नहीं किया। वहीं 17 जनवरी 2024 को शख्स से वह रकम वापस करने के लिए गुहार लगाने पहुंचे थे। इस दौरान आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया ने बताया की मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी अंगद यादव निवासी मेघौली खुर्द के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed