{"_id":"5f397f7b8ebc3e41180c9b93","slug":"beat-in-kotedar-and-friends-maharajganj-news-gkp361953453","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने कोटेदार व उसके साथी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ों ने कोटेदार व उसके साथी को पीटा
विज्ञापन
मनबढ़ों ने कोटेदार और उसके साथी को पीटा
निचलौल (महराजगंज)। कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के जमुई कला गांव में शनिवार की सुबह लाठी-डंडों से लैस मनबढ़ों ने घर का दरवाजा तोड़कर कोटेदार व उसके साथी की पिटाई कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को देखकर वे फरार हो गए। कोटेदार राकेश रौनियार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जमुई कला निवासी कोटेदार राकेश रौनियार का आरोप है कि शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के चलते सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बंद थी। इसी बीच कुछ मनबढ़ आ गए। वे राशन वितरण के लिए दबाव बनाने लगे और मना करने पर उग्र हो गए। उन्होंने घर के दरवाजे तोड़ डाले। उनको व उनके साथी बुदेश की पिटाई कर दी। साथ ही गल्ले की दुकान में रखे नगद रुपये और 11 बोरी राशन उठा ले गए। प्रभारी कोतवाल अजित कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।