फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Be careful... otherwise an accident may happen.

Maharajganj News: संभलकर चलिए...नहीं तो हो सकता है हादसा

Wed, 06 Mar 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 06 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Be careful... otherwise an accident may happen.
महराजगंज। जंगल कौड़ियां से सोनौली तक फोरलेन बन रहा है। इस पर जगह-जगह अंडरपास और फ्लाईओवर बनाया जा रहा। मगर कई जगह संकेतक ही नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में आप स्वयं बचकर चलिए नहीं हो हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

गोरखपुर से सोनौली तक 80 किलोमीटर के बीच अंडरपास, फ्लाईओवर व ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। सबसे अधिक समस्या भैया फरेंदा में हैं। यहां पर बिना सर्विस लेन बनाएग ओवरब्रिज निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। एक ही रूट से आवागमन होने से दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है। सर्विस रोड बनाए बगैर नाली को तोड़ दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मानिकौरा के समीप निर्माणाधीन पुलिया की सरिया निकली है। यहां किनारे बोरे रखे हुए हैं, लेकिन कोई संकेतक नहीं लगा है। रात में तो यहां अक्सर कोई-कोई गिरता रहता है। दिन में तो लोग संभल कर चले जाते हैं, लेकिन समस्या ज्यादा रात में ही होती है।
विज्ञापन

गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिक्स लेन का कार्य प्रगति पर है। कार्यदायी संस्था की ओर से कहीं-कहीं लापरवाही भी सामने आ रही है। फरेंदा से नौ किलोमीटर दूर मानिकौरा के पास बन रहे पुलिया के किनारे संकेतक न होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। पास से गुजर रहे नरेश तिवारी ने बताया कि संकेतक जरूर लगाना चाहिए, लेकिन विभागीय लापरवाही से समस्या हो रही है। फरेंदा से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित बाजारडीह चौराहे पर सड़क बनाने के लिए खुदाई हुई है। लेकिन यहां भी कोई संकेतक नहीं लगने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क के किनारे गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। सड़क के किनारे बोरी में मिट्टी भर कर बेतरतीब ढंग से बोरे रखे हैं, यहां कोई भी अनियंत्रित होकर घायल हो सकता है। फरेंदा बाईपास पर बिना संकेतक के निर्माण कार्य हो रहा है, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। बाईपास पर कई जगहों पर गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। सुरक्षा के इंतजाम न होने से घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed