{"_id":"66d86b8d4af435a14a052e54","slug":"be-aware-about-organizing-national-lok-adalat-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-130526-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन के विषय में करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन के विषय में करें जागरूक
Wed, 04 Sep 2024 07:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। 14 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को रैली निकाली गई। रैली को जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल लोगों ने पंपलेट वितरित कर राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में प्रचार-प्रसार किया।
रैली दीवानी कचहरी परिसर से निकलकर विकास भवन, कलेक्ट्रेट मार्ग से होकर सक्सेना चौक पहुंची। यहां से काॅलेज रोड के रास्ते से मऊपाकड़, उद्योग केंद्र चौराहा से फरेंदा रोड होकर वापस दीवानी कचहरी परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। पूरे रास्ते इससे संबंधित पंफलेट का वितरण जनसामान्य में किया गया।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम पवन कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पॉक्सो विनय कुमार सिंह, विशेष न्यायाधीश एससी, एसटी संजय मिश्रा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय फूलचंद्र कुशवाहा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय अभय प्रताप सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार जाटव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार यादव मौजूद रहे। संवाद