फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Be alert... eyes getting sick due to scorching sun

Maharajganj News: रहें सतर्क... चिलचिताली धूप से बीमार हो रहीं आंखें

Sat, 18 May 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 18 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Be alert... eyes getting sick due to scorching sun
जिल आपताप के मरीज की आंखों की जांच करते डॉक्टर अभिषेक।संवादजिल आपताप के मरीज की आंखों की जांच क
फोटो
विज्ञापन

-रोजाना जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं 25 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चिलचिलाती धूप का असर आंखों पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना 25 से ज्यादा मरीज आंखों में जलन, पानी गिरने आदि की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल में नेत्र रोग विभाग के डॉ.अभिषेक सिंह ने बताया कि गर्मी के दिनों में लोगों को अपनी आंखों का खास ख्याल रखना चाहिए। गर्मी में सबसे अधिक लोगों को आंखों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अच्छी क्वालिटी का चश्मा लगाना चाहिए। कम कीमत के चश्मे आंखों के लिए हानिकारक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन दिनों सड़कों पर उड़ती धूल से अपनी आंखों को बचाकर रखना चाहिए। धूप के साथ गर्मी में आंखों में जलन होने लगती है। आंखों का संक्रमण होने पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। ऐसे में आखों में होने परेशानियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------

ठंडे पानी से धोते रहें आंखेंडॉ. अभिषेक सिंह के अनुसार दिन में कई बार ठंडे पानी के छोटे मारने चाहिए। इसके अलावा आंखों को राहत देने के लिए खीरे के टुकड़े भी लगा सकते हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए पूरी नींद लें और अच्छा भोजन करें। खाने में हरी सब्जियां, अंकुरित अनाज आदि का प्रयोग करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, ताकि आप के शरीर की गंदगी बाहर निकले और शरीर में नमी बनी रहे। नेत्र रोग विशेषज्ञ की सलाह पर अच्छी दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed