फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Basant Thapa of Nepal defeated Ranga of Rajasthan in Dangal.

Maharajganj News: दंगल में नेपाल के बसंत थापा ने राजस्थान के रंगा को किया पराजित

Wed, 28 Aug 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 28 Aug 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Basant Thapa of Nepal defeated Ranga of Rajasthan in Dangal.
फोटो
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चैनपुर ग्राम सभा में आयोजित हुई प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार (महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम सभा चैनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंगलवार को दंगल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कई प्रदेशों सहित पड़ोसी देश नेपाल के भी पहलवानों ने हिस्सा लिया। नेपाल राष्ट्र के पहलवान बसंत थापा ने राजस्थान के पहलवान रंगा को पटखनी दी। इसके बाद महराजगंज के गुड्डू यादव ने वाराणसी के शानू को व महराजगंज के ही लालू ने कानपुर के तबरेज को, वाराणसी के सत्तन ने बिहार के कन्हैया को आसमान दिखाया।

इसके अलावां कुशीनगर के पवन व महराजगंज के सद्दाम, देवतहां कुशीनगर के मंजेश व गोरखपुर के पंकज, पडरौना के अंकित व चैनपुर के तबरेज में हुई कुश्ती बराबर रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय व नगर पालिका सिसवा अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने किया। आयोजक ग्राम प्रधान संजय मौर्या ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। दंगल के निर्णायक राम कृपाल तिवारी रहे। इस अवसर पर अजय कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान दीनानाथ सिंह, मनोहर लाल साहनी, मुबारक अली, रविंद्र चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed