{"_id":"65bea67cef315c88b8041fd5","slug":"banks-are-not-showing-interest-in-giving-loans-beneficiaries-are-wandering-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-115012-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ऋण देने में बैंक नहीं दिखा रहें रुचि, भटक रहे लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ऋण देने में बैंक नहीं दिखा रहें रुचि, भटक रहे लाभार्थी
Sun, 04 Feb 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने व अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना संचालित है। इसके तहत स्वरोजगार के लिए जिले में चार लोगों को ऋण उपलब्ध कराया जाना है। योजना के तहत दस लाख रुपये के प्रोजेक्ट पर पूंजीगत मद में 25 प्रतिशत छूट भी दिया जाना है। इसके लिए जिले भर से मात्र पांच लोगों ने आवेदन किया है। इसमें से सिर्फ एक व्यक्ति को ही योजना का लाभ मिल पाया है। शेष चार आवेदनकर्ता बैंकों का चक्कर काट रहे हैं।
ग्रामीण इलाकों में कुम्हार समाज के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना की शुरुआत की। इसमें इलेक्ट्रिक चाक के साथ ही आवेदकों को दस लाख रुपये तक का ऋण 25 प्रतिशत सब्सिडी के साथ देने का प्रावधान है। खादी ग्रामोद्योग विभाग को जिले के चार लोगों को लाभ देने का लक्ष्य मिला है। इस योजना के तहत माटीकला से संबंधित प्रजापति समाज के कारीगरों को बैंक के माध्यम से 10 लाख तक के ऋण देने का प्रावधान है। इसमें 25 प्रतिशत छूट की धनराशि मार्जिन मनी के रूप में शासन की तरफ से उपलब्ध कराई जाएगी।
इसमें युवाओं को सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक चाक भी दिया जाएगा। इस योजना के तहत रोजगार करने के लिए पांच आवेदक पात्र मिले हैं, लेकिन उनमें से अहमदपुर हड़हवा के रहने वाले प्रेमसागर को ही योजना का लाभ मिल सका है। इसके अलावा निचलौल क्षेत्र के रुधौली निवासी बृजलाल प्रजापति, सदर ब्लाॅक के कोटा मुकुंदपुर निवासी गोपीचंद, धानी ब्लाॅक के करमहा निवासी फूलदेव प्रजापति व आकाश कुमार की फाइलों को संबंधित बैंकों को भेज दिया गया है, लेकिन उन्हें ऋण नहीं मिला। ऋण से वंचित आवेदकों ने बताया कि 3-4 महीने से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन बैंक परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रामचंद्र प्रसाद ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में पांच आवेदन आए हैं। सिर्फ एक व्यक्ति को योजना का लाभ मिला है। सभी पात्रों के आवेदकों को ऋण दिलाने के लिए संबंधित बैंकों को भेजा गया है।