फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bank manager's brother duped of Rs 8.81 lakh in the name of trading

Maharajganj News: ट्रेडिंग के नाम पर बैंक मैनेजर के भाई से 8.81 लाख ठगे

Sun, 12 Oct 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bank manager's brother duped of Rs 8.81 lakh in the name of trading
महराजगंज। जिले में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें एसबीआई श्यामदेउरवा के प्रबंधक अवनीश कुमार सिंह के भाई मनीष कुमार सिंह को ठगो ने 8.81 लाख रुपये का चूना लगा दिया। अवनीश ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके भाई के साथ क्यूसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के नाम पर ठगी की गई है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, 28 मई को मनीष के व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने क्यूसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर साइन-अप करवाकर प्रतिदिन 500 यूएस डॉलर कमाने का लालच दिया। इसके बाद मनीष ने 28 मई से तीन जून के बीच विभिन्न खातों से कुल 8,83,000 रुपये ट्रांसफर किए। इसमें एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक खातों से यूपीएल, एनईएफटी और आईएमपीएस के माध्यम से कई लेनदेन शामिल हैं। बदले में केवल 1,178 रुपये वापस मिले। साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed