फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ban on onion export lifted, Nepal can go with duty and valuation

Maharajganj News: प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटा, ड्यूटी और वेल्युएशन के साथ जा सकता है नेपाल

Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Ban on onion export lifted, Nepal can go with duty and valuation
सोनौली। सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है। यह फैसला मौजूदा सीजन में प्याज की अच्छी पैदावार की संभावना को देखते हुए लिया गया है। इस फैसले से देश में प्याज किसानों की आय में बढ़ोतरी होने की बात कही गई है। सरकार ने निर्यात होने वाले प्याज की न्यूनतम कीमत 550 डॉलर प्रति टन तय किया है। इसके साथ 40 प्रतिशत ड्यूटी जमा करने पर व्यापारी प्याज नेपाल ले जा सकते है। पांच महीने पहले सरकार ने प्याज निर्यात पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को 04 मई, 2024 से हटा दिया है। लेकिन उसका निर्यात मूल्य 550 डॉलर करीब 46 रुपए प्रति किलो और इस पर 40 फीसद का निर्यात शुल्क भी लगाया है। कस्टम अधीक्षक सोनौली एसके पटेल ने बताया कि नोटिफिकेशन के आधार पर मानक को पूरा करके व्यापारी प्याज ले जा सकते हैं। आलू प्याज के व्यापारी सन्नी गुप्ता ने बताया कि करीब दस गाड़ी बॉर्डर पर आ गई है। ड्यूटी जमा करने के लिए नेपाल के कारोबारी अभी मना किए है। नेपाल के कारोबारियों का कहना है कि ड्यूटी के बाद प्याज काफी महंगा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed