फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bamboo products are being sold in abundance at the Khichdi fair.

Maharajganj News: खिचड़ी मेले में बांस से बने सामान की खूब हो रही बिक्री

Sun, 18 Jan 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Bamboo products are being sold in abundance at the Khichdi fair.
चौक बाजार खिचड़ी मेले में खरीदारी करते हुए ग्राहक।
महराजगंज/चौक बाजार। नगर पंचायत चौक बाजार में संक्रांति के मेला में लोगों की भीड़ लग रही है। खिचड़ी चढ़ाने के बहाने यहां आने वाले श्रद्धालु जरूरी वस्तुओं की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मेला क्षेत्र की सजी दुकानों पर जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता से लोगों की सहूलियत बढ़ी है। बांस से तैयार होने वाली टोकरी, सूप, दउरी की बिक्री से स्थानीय कामगारों की आय बढ़ा रही है। साथ ही बाहर से आए कारोबारियों की भी बेहतर कमाई से उत्साहित हैं।
विज्ञापन

जनपद में तीन महत्वपूर्ण स्थान ऐसे हैं जहां का धार्मिक त्योहार पर आयोजित मेले में लोगों की भारी भीड़ जुटती है। इसमें नवरात्रि का लेहड़ा मंदिर क्षेत्र व सावन में इंटहिया शिव मंदिर के बाद तीसरा मेला नगर पंचायत चौक का खिचड़ी मेला है जो इन दिनों श्रद्धालुओं के आवागमन से गुलज़ार है। यहां आने वाले खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा का निर्वहन करने के साथ-साथ जरूरी खरीदारी करते हुए मेला क्षेत्र की रौनक बढ़ा रहे हैं। कोई ऊनी वस्त्र व गृह उपयोगी वस्तुओं को खरीद रहा है तो को कोई बांस से बनने वाले सूप, टोकरी व दउरी खरीदने का मोलभाव करता दिख रहा है। जूता-चप्पल से लेकर जरूरत के हर समान की उपलब्धता के कारण मेले में भीड़ लगातार बनी हुई है। बिक्री व भीड़ को देख नगर पंचायत को विश्वास है कि यह मेला बसंत पंचमी तक रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed